डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने किया राहुल यादव के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा चौराहे पर नवीन प्रतिष्ठान का डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
कस्बा नवाबगंज के मैन चौराहे पर नागला बारग निवासी नगर पंचायत सभासद पति नवनीत उर्फ राहुल यादव ने एंजेल कलेक्शन के नाम से कपड़े का नया प्रतिष्ठान खोला। जिसका शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व मेजर एसडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने शोरुम स्वामी राहुल यादव को नया प्रतिष्ठान खोलने के लिए बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं। इस दौरान डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने राजनैतिक लोगों से भी कई बिंदुओं पर चर्चाएं कीं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, राहुल यादव, उनके पिता हरनाम सिंह यादव बाबा, जबर सिंह यादव, भंवर सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, प्रधान मनोज यादव, अजय राज यादव, राजीव यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगिंदर यादव, राजन गंगवार, प्रधान हरदुआ संजीव यादव, प्रधान सोना जानकीपुर विजेंद्र सिंह यादव, नमन यादव, सलमान खान, रवि यादव, अश्विनी यादव, डॉ0 अखिलेश यादव, डॉ0 धर्मेंद्र यादव, अखिल भारतीय सभा के जिला अध्यक्ष साहित्य तमाम समर्थक व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *