गंगापार क्षेत्र के लोगों से मेरा व मेरे बुजुर्गों का काफी गहरा लगाव रहा है
पी0डी0ए0 चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने में सपाइयों ने झोंकी ताकत
अमृतपुर क्षेत्र को विकसित करने के लिए कई मुद्दों पर की चर्चाअमृतपुर, समृद्धि न्यूज। पी0डी0ए0 चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 193 विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी/प्रभारी/प्रदेश सचिव डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने उ0मा0वि0 रतनपुर पमारान व पिथनापुर एवं करनपुर दत्त में पी0डी0ए0 की नीतियों को सफल बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम से पूर्व समर्थकों डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अपने दिए गये वक्तव्य में बाबा साहब का घोर अपमान किया गया है। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि बाबा साहब के अपमान पर चर्चा अब घर-घर पहुंचे पी0डी0ए0 का पर्चा, उन्होंने आगे कहा प्रभुत्व वादियों और उनके संगी साथी हमेशा आरक्षण के घोर विरोधी रहे हंै। सदियों से पीड़ा और अरक्षण दोनों ही पी0डी0ए0 को एक सूत्र करते हैं, चूंकि बाबा साहब संविधान और सामाजिक न्याय के सूत्रधार थे। डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने निम्न बिन्दुओं पर सविस्तार चर्चा की जैसे सामाजिक न्याय, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई, जाति जनगणना, पी0डी0ए0 समाज को जागरूक करना, अमृतपुर को नगर पंचायत बनाये जाने की चर्चा, अमृतपुर को ब्लाक बनाये जाने की चर्चा, अमृतपुर को बाढ़ से बचाने के लिए बांध बनाये जाने की चर्चा, अन्ना पशुओं को पकडक़र गौशाला में रखा जाये। अमृतपुर में एक चीनी मिल बनाये जाने पर चर्चा की।
डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पीडीए का मतलब पाटना और काटना नहीं है, बल्कि सभी को एक साथ जोडऩे का कार्य पीडीए कर रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण है घोसी विधानसभा का उप चुनाव। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के अखिलेश यादव के द्वारा सुधाकर सिंह को टिकट दिया गया और वह पीडीए की ताकत से लगभग 40000 वोटों से विजयी हुये। आज हम सभी को अलग-अलग धर्म में बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिससे हम सभी को बचाना होगा। हम लोगों को अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना पड़ेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर डॉक्टर, इंजीनियर बनना है ना कि धर्म की राजनीति में उन्हें बांटना है। डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने लोगों से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने कहा की गंगापार के लोगों से मेरा व मेरे बुजुर्गों का काफी जुड़ाव रहा है, इसीलिए यहां के लोगों का दुख दर्द मैं अच्छे से समझता हूँ। सपा जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने भी लोगों को संबोधित किया। जिला के सचिव रामपाल यादव ने भी जनता के बीच अपनी बात को रखा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला महासचिव शिवदेश प्रधान, निरभान, रामपाल सिंह यादव, जिला सचिव बापू सिंह, मुनिपाल पाल सिंह, कृपाल सिंह, अनिल अवस्थी, राजपाल कश्यप एवं जोनल व सेक्टर व बूथ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर जताया शोक
अमृतपुर। पी0डी0ए0 चर्चा कार्यक्रम से पूर्व डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को लोगों के साथ मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों का भी संक्षेप में वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देश ने आज एक अनमोल हीरे को खो दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती।