उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद के दही थाना क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आवास विकास कॉलोनी में एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब मोनू सैनी 29 वर्ष पुत्र सूरज और उनकी मां रानी सैनी 50 वर्ष बाइक से जा रहे थे। अभी वह बाइक शोरूम के पास पहुंचे जहां तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। दोनों मूल रूप से आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव के रहने वाले थे, जो वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी के बी ब्लॉक में किराए पर रह रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की मदद से डंपर और उसके चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। दही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद से परिजन रो रो कर हाल बेहाल है।