फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऑल इंडिया पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी डॉ0 शाकिर अली के संस्था के प्रति कार्यों को देखते हुए संस्था संरक्षक की संस्तुति पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर अग्रिम आदेश तक मनोनित किया है।ऑल इंडिया पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सलाहउद्दीन मंसूरी ने (गैर राजनीति संस्था) के प्रति समर्थन, योगदान कर्तव्य निष्ठा एवं लगन के दृष्टिगत संस्था संरक्षक डॉ0 आर0ए0 उस्मानी पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री संस्तुति पर फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी डॉ0 शाकिर अली को प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 के पद पर मनोनित अग्रिम आदेश तक किया है। उन्होंने कहा कि यह पद पूर्व रुप से अवेतनिक है हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सम्पूर्ण भारत में पसमांदा मुस्लिम समाज की नीति का प्रचार-प्रसार करेंगे। आप संगठन की मजबूती के लिए कार्यों को अंजाम देते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
