हिन्दी साहित्य भारती की प्रदेश कार्यसमिति में फर्रुखाबाद के डा0 शिवओम अम्बर, डा0 प्रभात अवस्थी, पवन बाथम को मिला स्थान

लखनऊ/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिन्दी साहित्य भारती (वैश्विक) की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया।हिंदी साहित्य भारती की मुख्य निर्णायक समिति की बैठक में गहन चर्चा के उपरांत लिए गए निर्णय के क्रम में उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति को पुर्नगठित किया गया। जिसमें प्रदेश प्रभारी आचार्य देवेंद्र देव बरेली को बनाया गया। वहीं मार्ग दर्शक मण्डल में डॉ0 रामस्नेही लाल शर्मा यायावर फिरोजाबाद, डॉ0 शिवओम अंबर फर्रुखाबाद, प्रोफेसर श्रीनिवास पांडे वाराणसी, डा0 चंद्रपाल शर्मा हापुड़, डॉ0 राम नरेश सिंह मंज बस्ती, डॉ0 रमा सिंह गाजियाबाद, डा0 तिलक सिंह हापुड़, डॉ0 सुधाकर तिवारी सीतापुर को बनाया गया है। अध्यक्ष प्रोफेसर वागीश शर्मा दिनकर पिलखुआ हापुड़ को बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष डा0 ओमप्रकाश शुक्ला अज्ञात छिबरामऊ कन्नौज को बनाया गया। उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमी राम मिश्र एटा, डा0 केशव शर्मा आगरा, चैतन्य चेतन बरेली, कुश चतुर्वेदी इटावा, प्रहलाद बाजपेई कानपुर, डा0 रामसुधार सिंह वाराणसी, प्रोफेसर अशोक रस्तोगी कासगंज, हरिनारायण हरीश गाजीपुर, डॉ0 अमरनाथ कन्नौज, अभिजीत शुक्ल गोरखपुर को बनाया गया। महामंत्री के रूप में अक्षय प्रताप अक्षय बुलंदशहर को बनाया गया। महामंत्री संगठन डॉ0 दिवाकर विक्रम सिंह प्रयागराज को बनाया गया। संयुक्त महामंत्री के रूप में निधि द्विवेदी रायबरेली, डॉ0 प्रभात अवस्थी फर्रुखाबाद, संस्कृति मिश्र गाजियाबाद को बनाया गया। प्रदेश मंत्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक वाराणसी, राजा भैया गुप्त राजाभ लखनऊ, ज्योत्सिना शर्मा आगरा, डॉ0 राजीव श्रीवास्तव कुशीनगर, पवन गौतम कासगंज, डॉ0 संतलाल रायबरेली, केतन यादव गोरखपुर, प्रतिभा त्रिपाठी मेरठ, राम धीरज शर्मा बहराइच, राजकुमार पांडे आजमगढ़ को बनाया गया। जनसंचार संयोजक राममोहन पाठक वाराणसी, विशाल गुप्त नोएडा, ओमप्रकाश त्रिपाठी रावतगंत मिराजपुर, कमलेश अष्टकमल नोएडा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में राजीव गोयल हापुड़ को बनाया गया। स्थायी सदस्य के रुप में सुमनेश सुमन मेरठ, डॉ0 अर्जुन सिसोदिया गुलाबड़ी अयोध्या, मनोज कुमार मनोज मेरठ, नीलम त्रिपाठी कानपुर, रामसमुक्त अकेला प्रतापगढ़ को बनाया गया। कार्यकारिणी में दीनदयाल सोनी बांदा, वीरेंद्र आजम सहारनपुर, डॉ0 प्रताप नारायण दुबे झांसी, डॉ0 रेनू चौधरी मथुरा, सुखमंगल सिंह मंगल वाराणसी, जीतेश राज नख्श पीलीभीत को बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य में प्रणत पाल सिंह पूर्व विधायक मथुरा, प्रोफेसर चंपा श्रीवास्तव रायबरेली, प्रज्ञा श्रीवास्तव वाराणसी, शिशिर शुक्ला शाहजहांपुर, प्रदीप बैरागी शाहजहांपुर, सतीश वर्धन पिलखुआ हापुड़, डॉ0 अंजलि त्यागी गाजियाबाद, ओमप्रकाश पांडे सोनभद्र, संदीप अनुरागी बाराबंकी, लक्ष्मी राज सिंह विधायक सिकंदराबाद को बनाया गया। डॉ0 रवीन्द्र शुक्ला पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश केंद्रीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती की ओर से जानकारी दी गई। उन्होंने सभी से आशा कि कि आप सभी को निम्न पदों पर नियुक्त किया जाता है, विश्वास है कि आप संगठन के विस्तार के लिए प्रदेश में सक्रियता से अपनी भूमिका निर्वाह आपकी उत्तरदायित्व के लिए आपको बधाई देता हूं और आपके सफल और सार्थक जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *