शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। साइड के विवाद लेकर सरकारी बसों के चालक परिचालक आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज व डंडे चले तथा एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। शनिवार की सुबह फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने वाली कौशांबी डिपो तथा फर्रुखाबाद डिपो के चालकों की उस समय भिड़ंत हो गई जब दोनों ने एक दूसरे को साइड नहीं देने का आरोप लगाकर विवाद कर दिया। बताया गया है फर्रुखाबाद डिपो की एक बस दिल्ली जा रही थी। साथ ही कौशांबी डिपो की भी बस जा रही थी। दोनो बसों के चालक आगे निकलने तथा सवारियां उठाने के चक्कर में बसों को भगाए जा रहे थे। बताया गया जगह-जगह दोनों बस वालों के बीच आगे निकलने की होड़ चल रही थी। आगे निकलने के लिए एक दूसरे से साइड मांग रहे थे। जब दोनों बसें फैजबाग पहुंचीं, तो दोनों वाहनों के चालक गाली-गलौज करते हुए नीचे आ गए। देखते ही देखते डंडे चलने लगे। यह देख मौके पर भीड़ लग गयी। कुछ लोगों ने मामला रफादफा कराया।
