राजधानी और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी, कई राज्यों में भी बरसेगा पानी

समृद्धि न्यूज। देश के कई हिस्सों में 23 से 26 जनवरी तक मौसम सक्रिय रहेगा। दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में बर्फबारी, ओलावृष्टि और शीतलहर का अलर्ट है। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है, राजस्थान, हरियाणा और यूपी में भी हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। दिल्लीए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ;एनसीआरद्ध में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार की सुबह राजधानी और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई। वहीं, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में गरज के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछारें पडऩे की भी चेतावनी जारी की है। इन मौसमी बदलावों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 जनवरी को कई जगहों पर बारिश और बफबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढऩे के आसार हैं, पंजाब में 23 जनवरी को हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसी दौरान हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, 23 और 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट ले सकता है और कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। वहीं 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओले गिर सकते हैं। वहीं 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मौसम बदलेगा। 23 जनवरी को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। खास तौर पर 25 जनवरी को तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *