समृद्धि न्यूज। सोमवार की रात 8 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के ठीक 38 मिनट पाकिस्तान की ओर से एक के बाद कई ड्रोन हमले किए गए, परन्तु भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने निष्क्रिय कर दिया।
सांबा के मुख्य चौक पर स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण देखा लोग इसपर अभी चर्चा ही कर रहे थे कि अचानक पाकिस्तान ने ड्रोन से हमले शुरू कर दिए, जिसके बाद लोगों ने अपने अपने घरों में जाकर जान बचाई। वहीं, ड्रोन हमलों के दौरान सीमावर्ती गांव रैईयां और कैंक में शैल गिरने से नुकसान हुआ है।
रैईयां गांव में शैल एक घर की रसोई में गिरा है हालांकि उस समय रसोई घर में कोई नहीं था। शैल गिरने से घर की दीवारों, छत एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है इसमें किसी के भी घायल होने का कोई भी समाचार नहीं है। ड्रोन की मौजूदगी के बाद पूरे इलाके में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। भारतीय वायुसेना ने डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से संयम बरतने को कहा है। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए। उन पर कार्रवाई की जा रही है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन ऐसे समय में देखे गए जब दोनों देशों के डीजीएमओ में आज ही देर शाम सीजफायर पर दूसरे राउंड की बातचीत की है। भारत पाकिस्तान के बीच 10 मई को शाम 5 बजे से तीन दिन से जारी लड़ाई को रोकने के लिए सीजफायर की घोषणा हुई थी।
भारतीय सेना ने मार गिराए ड्र्रोन्स: सूत्र
भारत के कई हिस्सों में संदिग्ध ड्रोन दिखने को मिला है। सीजफायर के ऐलान के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध ड्रोन्स को भारतीय सेना ने मार गिराए हैं। इंटरनेशन बॉर्डर और एलओसी के पास ये ड्रोन देखे गए थे। स्थानीय लोगों ने ड्रोन की रिकॉर्डिंग भी की है। प्रशासन ने सीमा से सटे सभी इलाकों में स्कूल और कॉलेज को अभी बंद रखने को कहा गया है।
जालंधर और होशियारपुर के पास ड्रोन मूवमेंट
सांबा के अलावा पंजाब के जालंधर में ड्रोन देखे जाने की सूचना है। जिसके बाद जालंधर में सायरन की अवाजे सुनी गई। जालंधर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई थी। इलाके में ब्लैकआउट हो गया। वहीं, होशियारपुर के दसूहा और मुकेरियां के पास ड्रोन मूवमेंट का पता चला है। इलाके में लोगों का कहना है कि करीब 5 से 7 राउंड धमाके हुए हैं। प्रशासन ने एहतिहात बरतने के लिए ब्लैकआउट किया।
अमृतसर में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
अमृतसर में जिले के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यह निर्णय एहतियातन उपाय के तौर पर लिया गया है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
