जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फिर दिखा ड्रोन, सेना ने मार गिराया

समृद्धि न्यूज। भारतीय सेना ने राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया जिसे सेना ने मार गिराया है, जो पिछले 48 घंटों में दूसरी ऐसी घटना है। इधर सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान को ड्रोन घुसपैठ तुरंत रोकने की कड़ी चेतावनी दी है। गणतंत्र दिवस से पहले सीमा पर बढ़ती इन हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जानकारी के अनुसार, शाम सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच पहले राजोरी के केरी सेक्टर के डूंग गाला और उसके बाद ठंडीकस्सी में ड्रोन देखे गए। केरी के डूंगा गाला में दो से तीन ड्रोन दिखते ही सेना ने उनपर गोलियां दागीं। इसके बाद ड्रोन गायब हो गए। इसके बाद ठंडीकस्सी में भी ड्रोन देखे गए जो थोड़ी देर बाद गायब हो गए। फिलहाल सेना ने दोनों क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है। सुबह तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सेना ने लोगों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तत्काल सेना को सूचित करें। पाकिस्तान की तरफ से ये ड्रोन गतिविधि ऐसे समय में देखी गई जब भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भारत में आने वाले ड्रोन घुसपैठ को फौरन रोकें। मंगलवार को सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशंस प्रमुख को डीजीएमओ की साप्ताहिक बैठक में कहा गया है कि ऐसे ड्रोन हमले अस्वीकार्य हैं और उन्हें कंट्रोल करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पश्चिमी मोर्चे पर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लगातार जारी है। पहले 11 जनवरी की शाम जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *