नशेड़ी ने युवक ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पल्ला निवासी राजकुमार कश्यप का पुत्र राज जो शराब पीने का आदी था। बीती रात उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां बबली देखने गयी तो वह कुंडे में पड़े फंदे से लटक रहा था। यह देख रोना चीखना शुरु कर दिया। आवाज सुनकर अन्य परिजन आ गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पल्ला चौकी इंचार्ज जितेन्द्र ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार वह नशा करने का आदी था। जिसके चलते वह मानसिक रुप से तनाव में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *