ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर भरे संदिग्ध कफ सीरपों एवं दवाओं के सैंपल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन एवं प्रशासन के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक डॉ0 परमेश द्विवेदी ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर संदिग्धता के आधार पर कफ सीरप एवं अन्य दवाओं के सैंपल भरे, जिन्हें जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जायेगा।
ड्रग इंस्पेक्टर डॉ0 परमेश द्विवेदी ने बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के राजेंद्र मेडिकल स्टोर, शिवानी मेडिकल स्टोर, आलोक मेडिकल स्टोर एवं सौरभ मेडिकल स्टोर आदि पर दवाओं की जांच हेतु छापेमारी की गयी। संदिग्धता के आधार पर दवाओं एवं कफ सीरपों के सैंपल भरे गये। जिन्हें सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जायेगा। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ ड्रग एक्ट के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों और आम आदमी को शासन की मंशा के अनुरुप गुणवत्तापूर्ण दवायें उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। जिनके लिए दवाओं की जांच का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने मेडिकल स्टोरों के प्रोपराइटरों को अधिकृत बिल पर ही दवायें खरीदने के निर्देश दिये तथा मेडिकल स्टोर संचालन हेतु निर्धारित मानकों का पालन किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *