ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर छापे मारकर दवाइयों के सैंपल भरे

दवा विक्रेता में मचा हडक़ंप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे द्वारा खुदागंज थाने के पास स्थित अभिनय मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जहां से निरीक्षण के दौरान तीन औषधीय के नमूने भरे गए। फर्म पर फार्मासिस्ट कार्यरत नहीं पाया गया और मेडिकल स्टोर के स्वामी द्वारा विक्रय अभिलेख जारी नहीं किया जा रहे थे एवं अन्य कमियां पाई गई। औषधि निरीक्षक के छापे की सूचना पाते ही खुदागंज स्थित सभी मेडिकल स्टोरों के शटर बंद हो गए। उसके बाद कमालगंज स्थित शाहीन मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जहां से दो संदिग्ध औषधीय के नमूने भरे गए। इस दौरान मेडिकल स्वामियों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। इसके बाद कमालगंज स्थित अपना कैमिस्ट मेडिकल प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। वहां से एक औषधि के नमूने भरे गए। भरे गए सभी 6 औषधीय को जांच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया। फर्म पर विद्यमान कामियों के निस्तारण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *