कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत मे लिया
कुशीनगर। जनपद के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र जंगल बकुलहा गांव में एक महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी। बताया जाता है कि शराब के लिए गहने बंधक रखे जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या रोपी महिला को हिरासत मे ले लिया है।
बतादे कि कि जंगल बकुलहा निवासी 40 वर्षीय लालचंद शराब पीने का आदी था इसको लेकर उसकी पत्नी किरण के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को लालचंद शराब पीने के लिए अपनी पत्नी किरण के गहने बंधक रखने जा रहा था इसके लेकर किरण और लालचंद मे कहासुनी शुरू हो गयी। लालचंद ने किरण को धक्का देकर गिरा दिया और गहने लेकर जाने लगा तभी किरण उठी और डंडे से लालचंद के सिर पर प्रहार कर दिया. लालचंद सिर पकड कर जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। कोतवाली प्रभारी हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है। इधर पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति शराब पीने का आदि था. जिसको लेकर उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी. दोनों के बीच शनिवार को भी विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली.
