नवाबगंज (सं.)। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम नगला पूठा निवासिनी सुमन देवी पत्नी समेश कुमार ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें कहा कि 23 अक्टूबर को समय करीब दिन के 1.00 बजे मेरा देवर मंतोष कुमार पुत्र जैसी शराब पीकर आया और मुझे गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने गाली देने से मना किया तो मुझे एवं मेरे पुत्र नितिन कुमार को लाठी-डंडों से मारा पीटा। जिससे नितिन कुमार के सिर में काफी चोट आई एवं पीडि़ता सुमन देवी के पैर में चोट आयी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। —————
