गाली-गलौज कर महिलाओं को पीटा, धारदार हथियार से कई घायल
पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमाशमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग निवासी योगेश कुमार पुत्र रामनिवास ने यही के निवासी बांकेलाल पुत्र जगन्नाथ, आर्यन पुत्र बांकेलाल, अजीत उर्फ डॉक्टर तथा अनिल पुत्र जमादार निवासी नगला सेठ सहित चार लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा 19 नवंबर की शाम 7 बजे के करीब गन्ने की ट्राली निकालते समय बांके लाल की पत्नी से मामूली विवाद हो गया था। जिसकी सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कर दिया था। उसके बावजूद भी आरोपी रंजिश मान रहे थे। आरोप है शाम के वक्त सभी आरोपी लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्नी निशा, मां बेबी देवी को लाठी डंडों तथा धारदार हथियार से घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर जब पीडि़त तथा उसका भाई कौशल मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने हम लोगों के साथ भी मारपीट की। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पीडि़त ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर शमशाबाद थाना पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324, 452, 504, तथा 56 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
