रुपय न देने के चलते युवक ने खुद मारी थी गोली, गया जेल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। उधारी के रुपये न देने पड़े इसके चलते खुद तमंचे से गोली मार ली थी। पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित घटना के दो दिन बार उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम अद्दुपुर निवासी कुलवीर कुमार उर्फ कल्लू पुत्र मिहीलाल पाल ने गांव के ही जितेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह उर्फ लल्ला सिंह से 3 वर्ष दो लाख रुपये इस शर्त पर लिये थे कि दो साल के बाद लौटा देंगे। समय बीत जाने पर उधार लिये गये पैसे वापस नहीं किये। ३० अगस्त को कल्लू जितेन्द्र के दरवाजे पहुंचा और गालियां देने लगा। इस दौरान घेरकर जितेन्द्र पर गोली मारकर घायल कर देने की सूचना पुलिस को दी थी। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि इकरार नामा के नाम पर लिये गये रुपये वापस न करने पर इसके चलते कुलवीर ने जितेन्द्र को फंसाने के उद्देश्य से खुद तमंचे से गोली मारी थी। शुक्रवार को पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *