बसें, टेंपों, ठिलिया व सब्जे वालों ने फुटपाथ पर जमा रखा है कब्जा
नगर पालिका का अतिक्रमण अभियान पड़ा ठप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जाम के झाम से फर्रुखाबाद अछूता नहीं है। कादरीगेट मुख्य मार्ग पर रोजाना जाम लगता है। लालगेट तिराहे पर दोनों ओर दुकानदारों के अतिक्रमण के अलावा बसों एवं टेंपों चालक फुटपाथ पर कब्जा जमाये है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी होती है और रोडवेज बस आ जाये तो जाम के झाम में बच्चे भी फंसे रहते है। चिलचिलाती धूप और उमश के कारण लोगों का पसीना आने के कारण शरीर तरबदर हो जाता है। प्राइवेट बस अड्डा और टेंपों चालकों से पुलिस खुलेआम वसूली करती है। जिस कारण जाम लगना मुख्य बजह बन गयी है। वहीं कादरीगेट पर सब्जी वाले व ठेली वाले फुटपाथ पर कब्जा जमाये है। पास में थाना होने के बावजूद भी जाम लगा रहता है। कादरीगेट-लकूला रोड पर एक निजी अस्पताल होने के कारण लोग अपने वाहन सडक़ पर खड़े कर देते है। जिस कारण वहां जाम लगा रहता है। ऐसे में अगर सख्ती बरती जाये तो जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। नगर पालिका बड़े-बड़े दावे करता है पर फुटपाथ पर कब्जा जमाने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं करता है। जिस कारण जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह विद्यालय खुलने के समय व दोपहर विद्यालय की छुट्टी के समय रोजाना नियमानुसार जाम लग रहा है। यही नजारा शहर में भी बना हुआ है। लालगेट से लेकर टाउनहाल तक फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण मुख्य मार्ग पर भी जाम लगा रहता है। जिम्मेदार लोग पल्ला झाड़ लेते है और कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस कर्मी वसूली करते है। नगर पालिका का अभियान फ्लाप हो जाता है। ऐसे में जाम लगना स्वाभाविक है। शहर की व्यवस्था रामभरोसे होने के कारण लोगों को जाम के झाम में रहना पड़ रहा है।
पुलिस की वसूली के चलते कादरीगेट रोड पर लगता है जाम
