गांव के किनारे बने मकान से सामान निकालकर अंदर गांव के मकान में किया शिफ्ट
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्बे के वार्ड गांधीनगर में चोरों के भय से लोगों ने खेतों के किनारे बने मकान से सामान मोहल्ले में अंदर बने मकान में रखवाया। बताते हैं कि बीती रात चोरों की आहट पर ग्रामीण सक्रिय हो गये थे और लाठी-डंडा लेकर उन्हें खदेडऩा चाहा, तो चोरों ने फायर दिया था। जिससे बाद चोर फरार हो गये थे। भयभीत मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
कस्बा के वार्ड गांधीनगर में बीती रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने अनिल पुत्र श्रीपाल सिंह चंदेल के घर के बाहर की कुंडी बंद कर दी तथा संजीव शुक्ला पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला के दरवाजे पर धक्का मारा तथा धमकाते हुए गेट खोलने को बोला। संजीव शुक्ला ने गेट नहीं खोला। साथ ही गांव के किनारे बने मकान वैभव शुक्ला पुत्र पुत्र नरेश चंद्र शुक्ला, वासुदेव शर्मा पुत्र नौरंगीलाल शर्मा, हामिद खान पुत्र शेर मोहम्मद, खुर्शीद पुत्र जहीर खान, रामकुमार शर्मा पुत्र सुंदरलाल शर्मा के मकान के पीछे खेत में खड़े चारे में हलचल हो रही थी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर लाठी-डंडे लेकर जैसे ही शोर मचाया, तो अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया। जिससे एकत्र भीड़ पीछे हो गई। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया की सुबह तक उन्होंने पुलिस को कोई भी लिखित सूचना तथा मौखिक सूचना नहीं दी। घटनास्थल पर जो मकान गांव के किनारे बने हैं उनमें से वैभव शुक्ला ने चोरों से भयभीत होकर खेत के किनारे बने आवास से अपना सामान निकाल कर गांव के बीच में बने आवास में रखवाया। जिससे सभी ग्रामवासी भयभीत हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके पास ना ही मौखिक सूचना है और ना ही लिखित में कोई फायरिंग तथा चोरों की सूचना पहुंची है। उसके बाद भी मामले की जांच के निर्देश दिए गये हैं।
चोरों की आवक से मोहल्लेवासी भयभीत, ललकारने पर फायर झोंक कर हुए फरार
