सडक़ चौड़ीकरण की जद में अम्बेडकर प्रतिमा आने से उनके अनुयायियों में हडक़ंप

मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष ने नगर पंचायत में ज्ञापन देकर प्रतिमा को यथास्थान रखने व चौराहे पर लगाये जाने की मांग
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ चौड़ीकरण की जद में मोहम्मदाबाद स्थित अम्बेडकर प्रतिमा आने से अम्बेडकर अनुयाइयों में खलबली मच गयी। मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष ने नगर पंचायत में ज्ञापन देकर प्रतिमा को यथास्थान ही रहने दिया जाये या कस्वा के मुख्य चौराहे पर लगाये जाने की मांग की।
फतेहगढ बेबर रोड सडक़ चौड़ीकरण का कार्य कस्वा में जोर-शोर से चल रहा है। सडक़ चौड़ीकरण की जद में कस्वा के ब्लाक गेट पर लगी बाबा साहब डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा भी आ गई है। इस संदर्भ में डा0 अम्बेडकर मूर्ति स्थापना समिति मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष डा0 रामदास सागर ने मंगलवार को नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में ज्ञापन देते हुए कहा कि मोहम्मदाबाद ब्लाक गेट के पास 1988 में मेरी अध्यक्षता में गठित डा0 अम्बेडकर मूर्ति स्थापना समिति द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा लगाई गयी थी। जिसका अनावरण तत्कालीन राजस्व राज्य मंत्री गौरीशंकर ने किया था। मुझे मौखिक अवगत कराया गया है कि प्रतिमा सडक़ चौड़ीकरण की जद में है। अत: इसे हटाया जायेगा। ज्ञापन में मांग की गई कि अम्बेडकर प्रतिमा को यथास्थान ही रहने दिया जाये, यदि हटाना आवश्यक ही हो तो प्रतिमा को कस्वा के मुख्य चौराहे पर लगाई जाये। इस संदर्भ में डीएम को भी ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि तमाम महापुरुषों की प्रतिमायें व मठ-मंदिर तिराहे चौराहे के बीच सडक़ में है। बाबा साहब की प्रतिमा को चौराहे पर लगाले में झिझक कैसी है, शासन-प्रशासन को अम्बेडकर अनुयायियों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *