विद्युत विभाग की लापरवाही से हर वर्ष एचटी लाइन की भेंट चढ़ जाती सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गर्मी के मौसम में गेहूं की फसलों में आग लगने की घटनायें बढ़ जाती हैं। जिसमें कहीं न कहीं विद्युत विभाग भी दोषी है। किसानों का कहना है कि हाईटेंशन के तार इतने जर्जर हैं कि वह झूले की तरह झूल रहे हैं। जो हवा चलने पर आपस में टकरा जाते हैं और उनसे निकली चिंगारी गेहूं की सूखी फसल को जलाकर राख कर देती है। हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में ऐसी दुर्घटनायें देखने को मिलती हैं। जिससे बेचारे किसान का काफी नुकसान होता है। हजारों की लागत तथा खून पसीने से तैयार की गयी फसल पल भर में जलकर राख हो जाती है। यदि विद्युत विभाग जरा चेत जाये तो ऐसी दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सकता है। हालांकि पीडि़त किसानों ने कई बार उच्चधिकारियों को खेतों के ऊपर से निकली जर्जर हाईटेंसन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए आरजू मिन्नत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इसमें नुकसान बेचारे किसान का होता है। फिलहाल ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत विभाग को ही कोई ठोस कदम उठाने होंगे, तभी इस समस्य का हल निकल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *