प्रयागराज: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर बवाल, ईंट-पत्थर और तलवार से हमला

तीन गिरफ्तार, 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज: कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय ख्वाजा में अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जुलूस के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही पलों में विवाद का रूप ले बैठी। हालात को भांपते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर तनाव को बढऩे से रोक दिया।
प्रयागराज जिले में जलाभिषेक के लिए जल लेने जा रहे कांवडिय़ों और नमाजियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कांवडिय़ों पर जमकर ईंट पत्थर और तलवार तक चली है। इस घटना को लेकर तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि 15 नामजद सहित 35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीजे के साउंड को लेकर यह विवाद हुआ। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा गांव में डीजे संग जुलूस निकाल रहे कांवडिय़ों का दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। कांवडिय़ों का आरोप है कि उन पर ईंट-पत्थर और तलवार से हमला किया गया, जिसमें कई कांवडि़ए घायल हुए हैं। आरोप यह भी है महिलाओं से अभद्रता की गई उनको भी निशाना बनाया गया।

मस्जिद के पास डीजे बजने पर जताई आपत्ति

कांवड़ यात्रा का जुलूस जैसे ही गांव के मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंचा, उसी दौरान जुमे की नमाज अदा की जा रही थी। कांवडिय़ों की ओर से बज रहा डीजे मस्जिद के समीप तेज आवाज में बजने लगा, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। उन्होंने डीजे बंद कराने की मांग की, लेकिन बात न मानने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ देर तक चली कहासुनी के बाद वातावरण गरम हो गया।

योजनाबद्ध तरीके से किया गया बववाल

कांवडि़य़ों का आरोप है कि जब उन्होंने यात्रा शांतिपूर्वक निकालने की बात कही, तब दूसरे पक्ष ने अचानक हमला करने की कोशिश की। कांवडिय़ों ने लाठी-डंडों के साथ-साथ तलवार से डराने-धमकाने के भी आरोप लगाए हैं। घटना के बाद कांवडिय़ों की ओर से महेंद्र कुमार ने मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रा में बाधा डालने के साथ-साथ उनके साथ मारपीट भी की। तहरीर में यह भी कहा गया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और एक व्यक्ति ने तलवार निकालकर डराने की कोशिश की। महेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि यह सब पूर्वनियोजित ढंग से हुआ और यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन को विघ्न डालने की मंशा से यह बवाल किया गया।

गुस्सायें कांवडिय़ों ने की जमकर नारेबाजी

घटना के बाद आक्रोशित कांवडिय़ों ने नारेबाजी कीण्। इसके बाद हिंदू संगठन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने कांवडिय़ों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस पूरी घटना को लेकर डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुणावत का कहना है कि मौके पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी। कुलदीप गुणावत ने कहा कि मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

महेन्द्र कुमार दी तहरीर

महेंद्र कुमार सरोज पुत्र रामचंद्र निवासी सराय स्नाला ने थाना मऊआइमा को दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2025 शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे वह और अन्य श्रद्धालु कांवर यात्रा में शामिल होकर भोलेनाथ को जल चढ़ाने के उद्देश्य से डीजे के साथ नाचते-गाते हुए निकल रहे थे। जैसे ही कांवड यात्रा गांव के भोला जयसवाल के घर के पास पहुंची, तभी लगभग 200 मीटर दूर स्थित मस्जिद की दिशा से एक भीड़, जिसमें तौहीद, यामीन, तस्लीम, राजू, मोहम्मद सहिल, अबरार, सहलाद, तुफैल अहमद, कल्लू, सुदैन अहमद, जीशान, गरजूर साईं, मो0 समात, एसटीओ रामसार सहित करीब 50 अज्ञात लोग शामिल थे, हाथों में तलवार, लाठी-डंडा और अन्य हथियार लेकर आए और धार्मिक यात्रा पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *