कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ई-रिक्शाचालक ने रेलवे गेट में टक्कर मार दी। जिससे गेट तिरछा हो गया। गेटमैन ने जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने ई-रिक्शाचालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को १:३० बजे लगभग कमालगंज रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने जा रहा था, तभी वहां से गुजर रहे ई-रिक्शाचालक ने रेलवे गेट में टक्कर मार दी। जिससे गेट कुछ तिरछा हो गया। इसके बाद गुमटी संख्या-133 के गेटमैन ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने चालक नरेंद्र को हिरासत में ले लिया और जुर्माना भरवाने के लिए उसका ई-रिक्शा खड़ा करवा लिया। रेलवे गेटमैंन ने बताया कि मालगाड़ी आने को थी और मैं गेट बंद करने जा रहा था, तभी यह जबरदस्ती रिक्शा लेकर घुसने लगा जिसके कारण यह घटना हुई। इस मौके पर चिलचिलाती धूप में काफी भीड़ परेशान रही। लगभग 10 मिनट बाद गेट खुला तब आवागमन प्रारंभ हुआ।
ई-रिक्शाचालक ने मारी रेलवे गेट में टक्कर, जीआरपी ने लिया हिरासत में
