बाइक की टक्कर से ई रिक्शा सवार मजदूर की टूटी टांग

संकिसा। कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी धर्मवीर पुत्र लल्लू ने बाइक नम्बर यू पी 76 ए एल 7930 के नाम पता अज्ञात चालक के विरुद्ध मार्ग घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार 6 सितम्बर को समय 11:00 धर्मवीर का पुत्र विपिन कुमार उम्र 20 वर्षीय अपने साथियों के साथ ई रिक्शा पर सवार होकर अचरा कोल्ड में मजदूरी(पल्लेदारी) करने जा रहा था कि तभी मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदुइया चौराहा पर उपरोक्त बाइक के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरे पुत्र विपिन की टांग टूट गई। मेरापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *