समृद्धि न्यूज। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने मंगलवार को बताया कि भूकंप रूस के कामचत्स्की से 136 किलोमीटर ईस्ट में आया। वहीं जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है।
रूस के पूर्वी तट पर कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.8 दर्ज की गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि सुबह 8:25 बजे भूकंप समुद्र के नीचे उथले इलाके में आया। इसके कारण रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी में कहा गया है कि इसके कारण प्रशांत तट पर समुद्र में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
रूस में भूकंप के तेज झटकों ने हर किसी को डरा कर रख दिया है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि रूस के कामचत्स्की प्रायद्वीप के पास एक तेज भूकंप आया। शुरुआती तीव्रता 8.8 दर्ज की गई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने रूस और जापान दोनों के कुछ तटीय क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के भीतर खतरनाक सुनामी की भी चेतावनी जारी की है। इससे ठीक एक हफ्ते पहले भी रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद रूस में सुनामी अब अपना रंग दिखाने लगी है, यहां कुरिल आइसलैंड के कुछ हिस्सों में सुनामी की लहरें टकराई हैं। कई जगहों पर प्रशासन की तरफ से लोगों को आगाह करने के लिए सायरन भी बजाय जा रहे हैं, इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि तटीय क्षेत्रों में न जाएं। रूस के पूर्वी तट पर 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने मंगलवार को बताया कि भूकंप रूस के कामचत्स्की से 136 किलोमीटर ईस्ट में आया। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है, जिसमें 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है।
जापान के एनएचके टेलीविजन के अनुसार, भूकंप जापान के चार बड़े द्वीपों में से सबसे उत्तरी द्वीप होक्काइडो से लगभग 250 किलोमीटर दूर था। वहीं, यूएसजीसी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किमी दक्षिण-पूर्व में 74 किमी की गहराई पर था। शुरुआत में इसने भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई थी।
रुस में 8.8 का तीव्रता का आया भूकंप, सुनामी का अलर्ट
