घटना के नौ दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
संकिसा, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादीनगर निवासी संजीव कुमार पुत्र विशेश्वरदयाल ने पड़ोसी गांव नगला लाहौरी निवासी बैंक मित्र प्रदीप यादव पुत्र उम्मेद उर्फ पप्पू, अरविंद, फेरू सिंह, बालेश्वर, उम्मेद उर्फ पप्पू, सुबोध उर्फ वन्टू, जितेंद्र, बबलू के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी देने एवं वलवे का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार 29 नबम्बर को संजीव कुमार अपने घर से महाराम प्रजापति के साथ किसी काम से कायमगंज जा रहे थे कि तभी नगला लाहौरी चौराहे के पास रास्ते में पहले से खड़े उक्त सभी आरोपितों ने मुझे रोक लिया और लाठी-डंडों एवं वेल्टों से बुरी तरह मारापीटा और वहां से संजीव को आरोपित प्रदीप आदि अपनी बाइक पर बैठाकर गांव में बनी पानी टंकी के पास ले गए तथा उक्त आरोपितों ने यहां भी मेरे साथ मारपीट की। जिसके बाद बबना पुलिस चौकी के पास मुझे लहूलुहान अवस्था में छोडक़र जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच संकिसा चौकी प्रभारी अवदेश अवस्थी के सुपुर्द कर दी। गौरतलब है कि आरोपित प्रदीप यादव राजेंद्र नगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र है।
