नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लगे बीएलओ को बड़ी खुशखबरी दी है। चुनाव आयोग ने इन लोगों की सैलरी दोगुनी कर दी है। साथ ही इनके काम की काफी तारीफ भी की है। चुनाव आयोग ने शनिवार को बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ का पारिश्रमिक 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया। इस फैसले में बीएलओ सुपरवाइजरों का वेतन भी बढ़ा दिया गया है, जिनका पारिश्रमिक 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है।चुनाव आयोग ने बताया कि ऐसा अंतिम संशोधन 2015 में किया गया था।
चुनाव आयोग ने बीएलओ का दोगुना किया वेतन
