दिल्ली समृद्धि न्यूज:—साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक की। चुनाव आयोग की बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि चुनाव के दौरान धन बल का उपयोग न होने पाये। बैठक में धन बल के खतरे को पूरी तरह से नियंत्रित करने पर जोर दिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि चुनाव आयोग ने पुलिस, सामान्य प्रशासन और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। दिन भर की चली बैठक में विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई। यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि मॉडल कोड प्रभावी ढंग से लागू हो और धन और बाहुबल का उपयोग न हो।
