फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरसिंहपुर गहरवार में एक पिकअप की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। पोल टूटकर एक मकान पर गिर गया। जिससे छत की दीवार टूट गई। हालांकि उस समय छत पर किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसारए पिकअप चालक गांव-गांव कबाड़ खरीदने का काम करता है। वह अपनी गाड़ी बैक कर रहा था, तभी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा टूट गया। टूटा हुआ खंभा सामने बने हरिनंदन के मकान पर जा गिरा। इससे उनके मकान की छत पर बनी बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। हरिनंदन ने बताया कि उन्हें लगभग 25,000 रुपए का नुकसान हुआ है। विद्युत विभाग के अमृतपुर जेई शिवम तिवारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
पिकअप की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
