विद्युत कर्मियों ने डुगडुगी पिटवाकर एक मुश्त समाधान योजना के प्रति किया जागरुक

नवाबगंज/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत कर्मचारियों ने सरकार द्वारा विद्युत बिल एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस के तहत पहले आओ ज्यादा ब्याज में छूट पाओ के साथ डुगडुगी पिटवाकर कस्बे में लोगों को जागरूक किया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा चलाई गई विद्युत बिल एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस 2024-25 पहले आओ ज्यादा छूट पाओ, ब्याज में छूट पाने का अंतिम अवसर, ओटीएस में विद्युत बिल जमा न करने पर आरसी के माध्यम से वसूली भी की जाएगी। इसके तहत कस्बे में डुगडुगी पिटवाकर विद्युत कर्मचारियों ने योजना का बैनर लगाकर कर्मचारियों द्वारा निकाली गई रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जिसमें विद्युत कर्मचारियों के द्वारा बताया गया की एक मुफ्त समाधान योजना प्रथम चरण 15.12.2024 से 31.12.2024 तक तथा द्वितीय चरण ०१.०१.२०२५ से १५.०१.२०२५ तक तृतीय चरण १६.०१.2025 से 31.०१.२०२५ तक है। जिसमें घरेलू उपभोक्ता 1 किलो वाट भार तक सितंबर 2024 तक मूल बकाया रुपया 5000 तक एक मुश्त भुगतान सौ परसेंट तथा द्वितीय चरण में 80 परसेंट तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। किस्तों में भुगतान करने में 10 किस्त 75 प्रतिशत की छूट, द्वितीय चरण में 65 की छूट, तृतीय चरण में 55 प्रतिशत की छूट के बारे में लोगों को अवगत कराया और उन्होंने बताया की सभी उपभोक्ताओं को छूट का लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए विद्युत केंद्र पर कैंप लगाकर लोगों को विद्युत बिल एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर आयोजित डुगडुगी रैली में एसडीओ मनीष वर्मा, जूनियर इंजीनियर हर्ष कुमार, लाइनमैन अनिरुद्ध सिंह, प्रदीप यादव, प्रमोद कुमार, प्रदीप सक्सेना तथा विद्युत केंद्र के समस्त कर्मचारी जागरूकता अभियान में साथ चले।
वहीं दूसरी ओर कायमगंज विद्युत वितरण खण्ड कायमगंज के एक्सईएन के नेतृत्व मे एसडीओ, जेई सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बैण्डबाजों की धुन पर एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किये। विद्युत उपखण्ड रिटौल से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों द्वारा होते हुए निकले एक्सईएन ने कहा कि विद्युत बिल पर एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस के माध्यम से ब्याज में छूट दी जा रही। इसमें किश्तों द्वारा बकाया बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलग-अलग किश्तों के नियम हैं। उन्होंने कहा ओटीएस में बिल जमा करने पर आरसी के माध्यम से बसूली की जायेगी। उन्होंने कहा उपभोक्ताओ के लिए अच्छा मौका है। यह लोग स्कीम का लाभ उठायें। इस दौरान विद्युत कर्मचारी विभाग से अजय, नावेद, पप्पू, मुकेश, टाटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *