मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी ने मांगों को लेकर नगर मजिस्टे्रट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे बिजली के आउटसोर्स कर्मचारियों को 18 हजार रुपए वेतन का भुगतान करने, मार्च 2023 में आन्दोलन के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने, ईपीएफ घोटाले की जांच कराने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण देने, कार्य के दौरान विकलांग हुए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति देने, भारत इंटरप्राइजेज कंपनी के द्वारा ईपीएफ में किए गए घोटाले की राशि को वसूल कर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराने, आउटसोर्स कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल भत्ता देने, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को रुपया 10 लाख दुर्घटना हित लाभ देने, प्रबन्ध निदेशक पावर कारपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ के आदेश 14 अपै्रल, 6 जून व 21 सितम्बर को किये गए आदेश को निरस्त करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को 60 वर्ष की अवस्था तक कार्य करने कि अनुमति देने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने सहित अन्य समस्याओं के तरफ पावर कारपोरेशन प्रबन्धन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु संघ द्वारा किए जा रहे ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के 7वें चरण में 3 दिसम्बर रविवार को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में गांधी प्रतिमा/अन्य महापुरुषों के प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस मौके पर अध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णु सिंह ने समस्याओं को लेकर नगर मजिस्टे्रट सतीश चन्द्र को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *