विद्युत टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन बकायेदारों के काटे कनेक्शन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारी में एक दर्जन से अधिक लोगों के कनेक्शन काटे। इस दौरान कई स्थानों पर कनेक्शन काटने को लेकर लोगों से नोकझोंक भी हुई।
कस्बा नवाबगंज सहित कई गांव में टीम ने विद्युत बिल बकाया के चलते उनके कनेक्शन काट दिये गये। जिससे ऐसे लोगों में हडक़ंप मच गया। एक दो स्थानों पर कनेक्शन काटने को लेकर विद्युत टीम से लोगों की नोकझोंक भी हुई। टीम के प्रभारी अवध प्रताप तथा प्रदीप यादव ने बताया की उच्च अधिकारियों के निर्देशन में विद्युत बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश से रोजाना चलाया जा रहा है और सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटकर विद्युत बिल जमा करवाए जाने की भी बात कही गई है, लेकिन वहीं सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार एक दो जगह विद्युत कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मचारी से ग्रामीणों ने वदसलूकी की। जिस पर टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। बताया गया कि उनके विरुद्ध तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर टीम के प्रभारी अवध प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, गौरव सिंह, महेश चंद्र, हुकुम सिंह, विकास यादव, विकास शाक्य, अनिल कुमार सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *