हवा में लटकी रही 141 यात्रियों की जान
तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. विमान फिलहाल काफी देर तक आसमान में ही उड़ता रहा था. बताया जा रहा है कि विमान के हाइड्रोलिक में कुछ गड़बड़ी आ गई थी जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. विमान में 141 यात्री सवार थे. जब विमान हवा में था, तो पहिए अंदर नहीं गए, जिससे विमान में संचालन संबंधी और समस्याएँ पैदा हो गईं. इसलिए, अधिकारियों ने ईंधन खत्म होने के बाद विमान को उतारने की योजना बनाई. ऐसा कहा जाता है कि ईंधन से भरे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त दुर्घटना होने की संभावना रहती है
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक 140 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान AXB613 ने त्रिची से शाम 5:40 बजे शारजाह के लिए उड़ान भरी थी। विमान जैसे ही रनवे से हवा में पहुंचा तो उसके हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट में इमरजेंसी घोषित करते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना दी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि विमान को उतरने में समस्या हो रही थी। ईंधन कम करने के लिए विमान के हवा में ही उड़ाया गया। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। काफी देर से त्रिची एयरपोर्ट के पास चक्कर काटने के चलते 140 यात्रियों की जान अटकी रही। वहीं आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड बुलाई गईं।
काफी देर तक चले प्रयास के बाद रात 8:20 बजे विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक विमान की स्थिति पर डीजीसीए लगातार नजर रख रहा था। इसके साथ ही हवाई अड्डे को अलर्ट मोड में रखा गया था। विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
