शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रोजगार सेवक का ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। जिससे रोजगार सेवकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
जानकारी के अनुसार रविवार को शमसाबाद विकास खंड के ग्राम पंचायत असगरपुर के रोजगार सेवक भाई अतुल दुबे का बीती शाम अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। यह समाचार जैसे ही साथी रोजगार सेवकों को मिला, तो उन्होंने अतुल दुबे के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसकेे अलावा कई सचिवों ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथी कर्मचारियों ने बताया कि अतुल दुबे बहुत मिलनसार व्यक्ति थेे। उनका इस तरह असमय चले जाना दिल को झकझोर रहा है।
रोजगार सेवक का ह्रदयगति रुकने से निधन
