समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गयी है। दोनों तरफ से फायरिंग की गई है। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने भी सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है।
बताया गया कि किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में एक खुफिया आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर के अलर्ट सैनिकों का सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 8 बजे आतंकवादियों से सामना हुआ। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।
White Knight Corps tweets, “Alert White Knight Corps troops while carrying out an intelligence-based joint search operation with J&K Police, recovered one weapon (AK Series), four AK magazines, 20 Hand Grenades and other war-like stores in Poonch Sector.”
पुलिस महानिदेशक (आईजीपी) जम्मू ने सर्च ऑपरेशन की जानकारी दी। सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने की अपील की है। डोडा और किश्तवाड़ के जंगली इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए ड्रोन और हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। सेना और पुलिस का यह संयुक्त ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
