चारागाह की जमीन से जल्द हटेगा अतिक्रमण

 लेखपाल ने कराई पैमाइश, अतिक्रमणकारियों में दहशत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चारागाह की जमीन पर पैमाइश करायी गयी। जिससे कई घर अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन घरों पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। जिससे इनके स्वामियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र तथा नगर पंचायत क्षेत्र व कस्बे के मोहम्मदाबाद रोड पर लेखपाल नरेश चंद्र के बताए मुताबिक 1140 गाटा संख्या में चारागाह की सरकारी जमीन 42 बीघा दर्शायी गई है। जिस पर कुछ लोगों ने चारागाह की जमीन खाली कराने के लिए अधिकारियों को पत्र प्रेषित किए थे। जिसके चलते उच्च अधिकारियों के निर्देशन में आज राजस्व कर्मियों की टीम तथा नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ नगर पंचायत की टीम चारागाह की जमीन पर पैमाइश के लिए पहुंची। पूरे दिन चली पैमाइश में चरागाह की जमीन पर कई जगह अतिक्रमण कर लोगों का कब्जा पाया गया। जहां पर घर भी बन पाए गए हैं जो जमीन सरकारी है। जिस पर सरकार के द्वारा अधिकारियों को साफ निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द चारागाह व तालाब की जमीनों को खाली कराया जाए। जिसके चलते आज राजस्व कर्मियों की टीम तथा नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ नगर पंचायत की टीम ने पैमाइश कराई। पैमाइश के वक्त अतिक्रमण की जद में आ रहे घरों के बाशिंदे दलालों को कोसते नजर आए। चूना डालकर चिन्नांकन कराई गई जमीन को जल्द से जल्द खाली करने के लिए राजस्व कर्मियों ने अतिक्रमणकर्ताओं को निर्देशित किया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल नरेश चंद्र ने बताया की 42 बीघा जमीन सरकारी चारागाह की है। जिसमें 35 से 36 बीघा जमीन खाली पड़ी है। बाकी अतिक्रमण के दायरे में आ गई है। जिसको जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देकर खाली कराया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, कानूनगो शिवनारायण तिवारी, लेखपाल नरेश चंद्र, पवन कुमार, सौरव यादव, लालू यादव तथा नगर पंचायत की टीम ने पैमाइश कर चुनाव डालकर चिन्नांकन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *