फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत पर लगे इंजन चोरी हो जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखडिय़ा निवासी राजेन्द्र बाथम पुत्र स्व0 छोटे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि ११ अक्टूबर को जब मैं अपने खेत पर गया तो देखा कि मेरा इंजन गायब था। जिसे चोर चोरी कर ले गये। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। ——————-
