राजेपुर, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में ग्रीष्मावकाश के बाद प्रथम दिन बड़े धूमधाम से प्रवेशोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ऋचा यादव ने ईश वंदना व सरस्वती पूजन कर शुभारम्भ किया। विद्यालय परिवार द्वारा ऋचा यादव का बैच लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय में आये सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों का मुख्य अतिथि द्वारा चंदन रोली का तिलक किया गया। ऋचा यादव ने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे राष्ट्र के भविष्य है। बच्चे नियमित अपने माता-पिता का सम्मान करके विद्यालय में गुरुजनों का भी सम्मान करें। मन लगाकर पढ़ाई करें। विद्यालय परिवार द्वारा स्कूल को सजाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संतोष गुप्ता, साजिद खान, शिवम अवस्थी, सुरजीत आदि लोग मौजूद रहे। साथ ही नये बच्चों के नामांकन हेतु जोर दिया गया। मिष्ठान वितरण के साथ बच्चों को आशीष वचन दिये गये।
प्रा0वि0 अलीगढ़ में तिलक लगाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव
