Headlines

जन्मदिन पर गुंजायमान हुए अखिलेश तुम जियो हजारों साल के उद्घोष

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने काटा केक, हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
पर्यावरण को बचाने के लिए सभी ने लगाये पीपल, बरगद, नीम के पेड़
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 51वें जन्म दिवस पर मेजर एस.डी. सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के कैम्पस के बाहर बेवर रोड पर विशाल भण्डारे के आयोजन के साथ केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने अखिलेश तुम जियो हजारों साल, साल को दिन पचास हजार के उद्घोष किये।इस मौके पर समाजवादी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अखिलेश यादव के चित्र पर केक लगाकर उन्हें दीर्घायु जीवन जीने की शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से सपा को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुन: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान करें। लोकसभा चुनाव से यह साबित हो गया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूफड़ा साफ हो जायेगा और सपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राहगीरों ने जमकर भंडारा छका। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गयी घोषणा के क्रम में एक वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस मौके पर बरगद, पीपल, नीम आदि के अनेकों पेड़ लगाये गये। इस मौके पर कहा गया कि पेड़ों से हमें जीवनरुपी ऑक्सीजन मिलती है। ऑक्सजीन के बिना हम जीवन का कल्पना नहीं कर सकते हैं। इसलिए सभी को वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त रहे। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव, डा0 नवरंग सिंह यादव, बृजेश पाल, मनोज यादव, राजीव यादव, अजय राज यादव, मोहित यादव, ईश्वर दयाल यादव एवं समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *