फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा कलेक्टे्रट कार्यालय में हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा वाहनों को प्रचार हेतु डीएम ने हरी झण्डी दिखायी। शहर के मुख्य मार्गों पर संचारी रोगों के प्रति जागरुक करते हुए वाहनों की रैली निकली। फतेहगढ़ मुख्य मार्ग से होते हुए वाहन रैली फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास, लालगेट होते हुए कादरीगेट, नाला मछरट्टा, चौक से नगर पालिका टाउन हाल पहुंची। मौसम बदलने के साथ-साथ विभिन्न रोग फैलने लगते है। जिनकी रोकथाम के लिए रैली निकालकर जागरुक किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।