कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नाले की पटरी पर पसरे अतिक्रमण को अधिशाषी अधिकारी ने हटवाया। जिससे फुटपाथी दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें स्वयं हटा ले गये।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी धनुष धारी उर्फ डी0डी0 ने आरआई अन्शुमान, आनन्द शुक्ला, जेई मिथुन कुमार सहित नगर पालिका कर्मचारियों के साथ नाले की पटरी पर पसरे अतिक्रमण को हटवाया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि दीपक गुप्ता द्वारा नाले की पटरी पर अतिक्रमण किये जाने की कई दिनों से की जा रही थी। उनकी शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए यह कार्यवाही की गयी है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि नाले की पटरी पर अतिक्रमण करने से आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार नाले की पटरी पर अतिक्रमण नहीं करेगा, अन्यथा उसके खिलाफ जुर्माना वसूलकर कार्यवाही की जायेगी। नगर पालिका की इस कार्यवाही से छुटभैया दुकानदारों में पूरे दिन हडक़ंप की स्थिति रही।
