मूल्यांकन की पारिश्रमिक धनराशि शिक्षकों को भेजी गई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व उपनियंत्रक मूल्यांकन केंद्र के अरुण प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि वर्ष २०२३ की यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा हेतु मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ पर मूल्यांकन कार्य करने वाले प्रधान व उप प्रधान परीक्षकगणों के पारिश्रमिक धनराशि उनके द्वारा पावना पात्र में अंकित विवरण के अनुसार जांचों उपरान्त उनके संबंधित बैंक खातों में कोषागार के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रधान परीक्षकगणों की इस मूल्यांकन केंद्र पर अंकेक्षण कार्य के करने के फलस्वरुप पारिश्रमिक का भुगतान होना शेष हो तो वह प्रसारण के सात दिन के अंदर अपना प्रत्यावेदन साक्ष्यों सहित राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में सुनिश्चित करें। इसकी जानकारी सभी विद्यालयों में भेजी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *