शिकायत चाहे करो हजार,ग्राम प्रधान के नहीं पाओगे पार,यह है नगरिया के दबंग प्रधान की ललकार

 हरदोई, समृद्धि न्यूज। ब्लाक टोडरपुर की ग्राम पंचायत नगरिया में लाखों के भ्रष्टाचार का ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए,लेकिन जांच तो दूर की बात,शिकायतों का संज्ञान भी अधिकारियो ने नहीं लिया।

ग्राम नगरिया निवासी रमेश चंद्र द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत में वर्ष 2022-23 में इन्टर लॉकिंग का कार्य प्रदीप के मकान से रमेश के मकान तक हुआ था जिसमें अनुमानित लागत 4.66,300 रूपये आयी थी।जिसे राज्य वित्त आयोग से वहन किया गया था।जिसमें इन्टर लॉकिंग का कार्य पूरा नहीं कराया गया था जबकि धनराशि पूरी निकाली गयी थी जब प्रार्थी को जानकारी हुई कि उसके मकान तक इन्टर लॉकिग का पैसा निकाला गया है तब उसने शिकायत की,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

30 हज़ार लेने के बाद मिले अधूरे आवास

आरोप है कि सामा पुत्र वंशी,मिडू पुत्र पोहकर,दीपू पुत्र नन्हे,रामलखन पुत्र छैलू सर्व निवासी ग्राम नगरिया ब्लाक टोडरपुर के निवासी है।आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान ने उन्हें रहने के लिए कालोनी दिलवाई थी जिससे प्रत्येक से करीब 30-30 हजार रुपये प्रधान अमित कुमार द्वारा लिए गए थे।अपनी मेहनत मजदूरी कर अन्य मजदूर आदि लगा कर कालोनी तैयार करवाई गयी। कालोनी तैयार होने के बाद सरकारी कर्मचारियो द्वारा जांच पड़ताल होती रही जिसके अंत में कुछ कालोनी पूर्ण नहीं कराई गयी कई कालोनी में लगे मजदूरों की मजदूरी का पैसा भी अभी तक नहीं मिला है।यह सब वर्तमान प्रधान की सह पर हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *