पूर्व सैनिकों ने गांव बमिया पहुंचकर शहीद दिनेश यादव को दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन का जनपद आगमन पर पूर्व सैनिकों ने पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष केके यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेंचे लाल यादव सहित जनपद के कार्यकारिणी के लोगों ने स्वागत किया और शहीद दिनेश यादव के गांव बमिया जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिकों ने दिनेश यादव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। कर्नल शरद शरन ने दुखी परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित किये। इस दौरान कश्मीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित यादव, यसभान सिंह, बहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, इख्तिहार हुसैन, अशोक कुमार, शंभू दयाल, रतिराम, महेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह, सुशील कुमार, रामरतन सिंह, सर्वेश कुमार, श्याम सिंह, जय सिंह, रामभान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *