आबकारी निरीक्षकों ने पकड़ी 85 लीटर अवैध शराब

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बुधवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, क्षेत्र-2 एवं क्षेत्र-3 मय स्टाफ द्वारा संदिग्ध ग्रामों एवं अड्डों पर दविश दी गई। दविश के दौरान लगभग 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किये गए। बताते चलें कि कच्ची शराब की बिक्री जनपद ेमें खूब हो रही है। काफी प्रयास के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।नगर के रामलीला गड्ढी, लकूला गिहार बस्ती, नेकपुर चौरासी, महरुपुर सहूज सहित कई स्थानों पर कच्ची शराब की बनायी और बेची जाती है। बुधवार को यहां से पुलिस ने कच्ची शराब बरामद की। इसके बाद आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। स्टाक रजिस्टर, ऑनलाइन पेमेंट, सीसीटीवी कैमरा का परीक्षण किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *