संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ससुरालीजनों से नाराज होकर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी मृतक सुमित्रा देवी पत्नी धीरज कुमार बुधवार शाम लगभग 5.00 बजे घर में अकेली थी, तभी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुमित्रा देवी ने अपने ससुर रामसेवक से बाजार से सौदा लाने के लिए कहा, तो ससुर रामसेवक बाजार सौदा लेने चले गए। घर पर महिला अकेली रह गई, तभी मौका पाकर वह कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गयी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसियों ने उसके घर जाकर देखा, तो कमरा अंदर से बंद था। जंगले में झांककर देखा तो मृतका फांसी के झूल रही थी, मौके पर परिजन पहुंच गये। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ता की। हलका इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों के मुताबिक मृतका की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका जनपद मैनपुरी के थाना भवगांव के मोहल्ला भीम नगर निवासी भरत सिंह की पुत्री थी। सूचना मिलने पर मृतका का भाई धर्मेंद्र पहुंच गया। जबकि मृतका का पति अपनी बहन सरोजिनी के लडक़े की शादी में विचारपुर थाना कलान जनपद शाहजहांपुर गया था। रेशमा देवी पत्नी धीरज कुमार ने लोगों को बताया कि शव को परिजनों ने आनन-फानन में नीचे उतार लिया। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका की शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ था। छोटा भाई भूपेंद्र भी घर पर नहीं था। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम के हलका इंचार्ज इंद्रजीत सिंह, दरोगा हेमंत कुमार, कांस्टेबिल सौरभ शर्मा, महिला कांस्टेबिल देवकी आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *