आबकारी टीम ने कच्ची शराब के विरुद्ध चलाया छापेमारी अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता फर्रुखाबाद के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनांक 28/02/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह मय स्टाफ व कानपुर प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत संदिग्ध ग्राम लकूला में दबिश दी गई।दबिश के दौरान लगभग 160 किलोग्राम लहन नष्ट कर लगभग 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो अभियोग पंजीकृत किये गए। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *