फर्रुखाबाद के सुरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष व चितवन शर्मा बने संगठन मंत्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्यावर्त बैंक ऑफ स्टाफ एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक पिछले १अक्टूबर को जनपद में सम्पन्न हुई थी। जिसमें क्षेत्रीय इकाईयों के मुख्य पदाधिकारियों ने भाग लिया था। अध्यक्षता कामरेड उमेश यादव ने की थी और अतिथि के रुप में एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर सक्सेना उपस्थित रहे थे। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई थी। संगठन की प्रगति समीक्षा व आगामी २३ व २४ दिसम्बर को अलीगढ़ में आयोजित होने वाली संगठन स्तर के अधिवेशन पर चर्चा हुई थी। विगत वर्षों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया था। आर्यावर्त बैंक ऑफ स्टाफ एसोसिएशन की बहु प्रतीक्षित आम सभा हेतु निर्धारण पर चर्चा केंद्रीय कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर चर्चा, पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन आदि विषय पर चर्चा हुई थी। फर्रुखाबाद संगठन का जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व जिला मंत्री चितवन शर्मा ने व्यवस्था देखी। जिसके तहत सोमवार को केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें एटा के उमेश यादव अध्यक्ष और लखनऊ के सुरेन्द्र सिंह महामंत्री बनाये गये। उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार, रविन्द्र कुमार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, महेश शर्मा और फर्रुखाबाद के सुरेन्द्र सिंह को शामिल किया गया है। उप महामंत्री सत्यपाल सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, अश्विन चौटाला, एके सिंह, बीके सिंह, अमित घोष बनाये गये। कोषाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव बने, कार्यालय सचिव दीपक आर्या बने। आडीटर महेन्द्र मिश्रा को बनाया गया। संगठन मंत्री भानू प्रताप सिंह, शिवनन्दन गुप्ता, मुनेश गौतम, सुजीत कुमार, पवन वर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, निशांत वैष्र्णेय, गौरव प्रताप सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, शिवओम, दीकप सिंह, केशव कुमार और फर्रुखाबाद के चितवन सिंह, पवन वर्मा, अभिषेक मिश्रा, अनुज सिंह, प्रयोजन श्रीवास्तव, विनोद मीणा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक सिंह, प्रभाकर, अभिजीत सचान, विक्रम बहादुर, प्रशांत त्रिपाठी, अरुणेश आदि को जिम्मेदारी दी गई।

