प्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता के लिए व्यायाम शिक्षक सुनील पाल का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज फतेहगढ़ के व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार पाल को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली ६७वीं प्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता हेतु टीम में चयनित किया गया है। ०७ नवंबर से १० नवंबर तक होने वाली आजमगढ़ के शिवली नेशनल इंटर कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता हेतु प्रदेश से चयनित किया गया है। जनपद के सभी व्यायाम शिक्षकों ने सुनील कुमार पाल का चयन होने पर उन्हें बधाई दी। अयोध्या में हुई ६७वीं कबड्डी प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ था। अब वह ०७ नवंबर से १० नवंबर तक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बधाई देने वालों में व्यायाम शिक्षक देवेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रवेश शाक्य, केशव गंगवार, रजनीश शिवा, अतुलदास, अजितेश सिंह, राहुल यादव, अनुराग पटेल, सुब्रत शाक्य, रितू मिश्रा, आरती यादव, राकेश कुमार, अर्जुन प्रताप सिंह, अनिकेत कुमार के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *