शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में नवाबगंज मंडल की बैठक पंचायत घर मंझना में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की रुपरेखा बनायी गयी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यशाला में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान नगर क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, ऐतिहासिक स्थलों, पार्क, मंदिर, स्कूल में चलाना, सीएचसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हर बूथ पर जयंती मनाना, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के अलावा नगर पंचायत के ब्लॉक में उपस्थित जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, योगेंद्र सिंह राठौड़, हेम सिंह लोधी, विनीत भारद्वाज, ऋषि गंगवार, संजीव गुप्ता, सर्वेंद्र गंगवार, रत्नेश गोस्वामी, अखिलेश दुबे, प्रधान रूपेश गंगवार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमन अवस्थी ने किया। कार्यशाला में उपस्थित मंडल पदाधिकारी व कार्य समिति शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी व प्रवासी व सभी मोर्चा के अध्यक्ष व सभासद व बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर कार्यक्रमों की बनी रुपरेखा
