
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में यातायात माह के तहत प्रभारी यातायात व नेत्र चिकित्सकों द्वारा चौकी आवास विकास पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर वाहन चालकों का स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण किया गया एवं वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी गयी।इस मौके पर मौजूद चालकों को बताया कि वह यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करें और दूसरों को भी यातायात के नियमों की जानकारी दें। जिससे वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिसकर्मियों ने कहा कि आजकल सबसे ज्यादा मौतें मार्ग दुर्घटना में हो रही हैं। इसीलिए सरकार यातायात सप्ताह चलाकर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दे रही है। जिससे असमय होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। नेत्र परीक्षण के दौरान कई लोगों के नेत्रों में कमियां पायी गयीं। इस दौरान उनको दवायें लिखी गयीं तथा गाजर, सफेद मिर्च आदि का सेवन करने की चिकित्सक द्वारा सलाह दी गयी।
